Thursday, 26 December 2013

एयर होस्टेस ने फ्लाइट में  पंडित जी से पूछा "सर क्या लेंगे "
पंडित जी बोले " हलवा, पूरी और खीर "
एयर होस्टेस गुस्से से बोली "  आप किंग फिशर के प्लेन में आये है विजय माल्या के श्राद में नही ".


सोनाक्षी सिन्हा ने संता के घर का दरवाजा खट खटाया और पुछा
" क्या आप के टूथपेस्ट में नमक है "
संता गुस्से से बोला " चल भाग यंहा से अभी थोड़ी देर में पूछेगी कि क्या आपके शैम्पू में चाट मसाला है , सरदार देखा नही कि शुरू हो जाती है "

सेल्स मैन ने संता से पुछा " सर कॉकरोच के लिए पाउडर चाहिये "
संता ने कहा " नही हम अपने कॉकरोच को इतना सर नही चढ़ाते, आज पाउडर देंगे कल साला डियो मांगेगा "
सेल्स मैन बेचारा बेहोश हो गया 

Wednesday, 18 December 2013

कांग्रेस का समर्थन "आप" को - जवाब केजरीवाल का 
वो मेरी वफाओ का जवाब क्या देंगे
जो खुद कभी नही जले रोशिनी के लिए
वो मेरे चिरागो को आफताब क्या देंगे  
जिन्होंने मनाया है सदा जशन मेरी बर्बादी का
वो मुझे देखकर आबाद
अब मुझे मुबारकबाद क्या देंगे 


Monday, 9 December 2013

दिशा बदल दी अब दशा भी बदलेंगे
भारतीय राजनीति की अब फिंजा भी बदलेंगे
न रिश्वत खायेंगे और न खाने देंगे
और आम आदमी के अब हालत सम्भलेंगे
कहते थे जो कि राजनीति है खेल धन - बल का
वो अब आम आदमी की ताकत को समझेंगे

अन्ना जी ने श्री अरविन्द केजरीवाल को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि अगर मै  उनके लिए प्रचार करता तो अरविन्द चीफ मिनिस्टर बन जाते।  अगर अन्ना जी अभी भी अरविन्द के साथ प्रचार कर दे तो वो 2014 में देश के प्रधान मंत्री बन जायेंगे इसका।  ये ही आज समय की  पुकार है। 

Tuesday, 3 December 2013

वो वक़त कुछ और था
 जब हम बच्चे थे
मकान कच्चे थे
 पर नेता  सच्चे थे
अब बच्चे जवान हो गये है
पक्के मकान हो गये
बुड्डे परेशान हो गये और
नेता बईमान हो गये है 

Monday, 2 December 2013

जरा सोचिये।  
प्रेस की आजादी का ढिंढोरा पीटने वाले पंजाब केसरी दिल्ली के अगर पिछले कुछ दिनों के अखबार उठाकर देखे तो पता चलेगा कि एक ही दिन एक ही अंक में आप मध्य पृष्ठ पर एक पार्टी के उम्मीदवार की  जीत की उम्मीद जाहिर कर रहे है और किसी दुसरे पृष्ठ पर किसी और पार्टी के उम्मीदवार की  एक ही चुनाव क्षेत्र से जीत की उम्मीद जाहिर कर रहे है,  उदहारण के लिए शकूरबस्ती, त्रि नगरकी  चुनाव कि खबरे। ऐसा क्यों ?
जरा सोचिये।  कितनी निष्पक्ष  है ये प्रेस।  

Tuesday, 19 November 2013

मंडी

देखो कैसे आ गये अब राजनीति मे चोर,
राज नीति मे चोर, अब दम जनता का निकले,
 है  महंगा प्याज इतना  
 कि  अब डाल रहे र्हे सब्जी मे प्याज के छिलके
 है गायब टमाटर ,
और दूध के भी है दाम रोज बढ़ते
और मदर डेयरी पर भी है आलू 60 रूपये बिकते
महंगी बिजली, महंगे पानी के बाद भी
ये मांगे नही मिलते और 
बिना इस्तेमाल के ही इनके मीटर नही रुकते, 
है जनता ये हैरान कि महंगाई के दौर में
जब आप कुछ खरीद नही सकते
तब राजनीति कि मंडी में ये नेता
क्यों इतने सस्ते बिकते II

प्रवीन चन्द्र झांझी 

Wednesday, 23 October 2013

एक पार्टी के बड़े नेता कहते है कि मै चाय वाला था और बहुत गरीब था इसलिए मुझे वोट दो
दूसरा कहता है की मेरी दादी को मार दिया, मेरे पिता को मार दिया इसलिए मुझे बचाने के लिए वोट दो
और जनता ये परेशान है की ये नेता हमारी समस्या सुलझाने आये है की अपनी समस्या बताने आये है
अब हम कंहा जाये और अपनी समस्या किसे बताये 

Thursday, 26 September 2013

जब पंडित जवाहर लाल नेहरु साऱी उम्र पंडित कहलवाने के बाद भी साम्प्रदायिक नही कहलाये तो फिर आज जब भी कोई अपने आप को हिन्दू भी कहता है तो वो साम्प्रदायिक कहलाता है।  क्या ये आज के नेताओं की संकीर्णता नही दिखाती ?

Tuesday, 17 September 2013

गिरगिट 
लुटेरे खुद आज तीमारदारो  में बैठे है
धुर विरोधी भी इकट्ठे सिपहसालारों में बैठे है 
ये गिरगिट है इनका अपना रंग कहां है
 जिनको जेलों में होना था सरकारो में बैठे है
जब किया सुप्रीम कोर्ट ने इनके खिलाफ कानून पास 
तो ये अब कानून बदलने की फ़िराक में बैठे है।  

Thursday, 12 September 2013

 चुनाव2014 

FDI को बुलायेगे , घरेलु  रोजगार बंद करायेगे
फैक्ट्री मालिक, दुकानदार  को नौकर बनवायेंगे
नौकरी करने वाले को बेरोजगार करवाएंगे
फिर उन सबको गरीबो की श्रेणी में लायेंगे
फिर उनके BPL CARD बनवायेंगे
फिर खाध सुरक्षा का लाभ उठाएंगे
अगर हम 2014 में फिर कांग्रेस की सरकार लायेंगे। 

Tuesday, 10 September 2013

शादी से पहले लडकी ने लडके से चाँद की और इशारा करके पुछा
"चाँद कहाँ है " तो लडका बोला
"एक चाँद उपर है और एक मेरे पास है "
शादी के5 साल  बाद उसी लडकी ने उस लडके से एक दिन फिर पुछा
" बताओ जानू चाँद कहाँ है "
लड़का बोला " वो उपर लालटेन लेकरक्या  तेरा बाप खड़ा है "
आज सुबह मै सड़क से गुजर रहा था वहाँ कोई कांग्रेस का नेता आने वाला था और सफाई कर्मचारी झाडू लगा रहे थे तो बस में बैठेलोगो ने एक स्वर में कहा  ये होते है कार्यकर्ता देखो कितनी कर्मठता से " आम आदमी पार्टी " का प्रचार कर रहे है और लोगो की सेवा कर रहे है।
 अब क्या उत्तर प्रदेश की तरह दिल्ली में चुनाव आयोग झाड़ू मारने पर भी पाबंधी लगाएगा ?

Wednesday, 28 August 2013

जनता और नेता 
वो चाहते है  की
हम कभी ठीक से खड़े न हो पाए
वो जानते है की हम हम है
वो जानते है की वो वो है
हम जानते है की हम हम
जिस दिन मुह फेर लिया हमने
वो भी कंही के न रहेंगे क्योंकि
वो वो है और हम हम है II

निवेदक:  प्रवीन चन्द्र झांझी 

Monday, 26 August 2013

डॉलर VS रुपया 
बजार में ये अफवाहे गर्म है
की डॉलर महंगा और रुपया नर्म है
ये आज जो डॉलर बाजार में बिक रहा है
वो चुनाव के लिए इकट्ठा किया काला  धन है
जो चुनाव में जनता में बांटा जायेगा
फिर चुनाव के बाद
इस जनता रूपी बकरे को काटा जायेगा
जब बिक जायेंगे सब इनके डॉलर
तब रूपये की गिरावट को थामा जायेगा
पर तब तक जनता के मुह पर
महंगाई का एक और चांटा आएगा II

लेखक प्रवीन चन्द्र झांझी